फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: माहेश्वरी समाज ने किया नव वर्ष व चैत्र नवरात्र का स्वागत

Fri, 20 Mar 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 44 नव वर्ष व चैत्र नवरात्र का स्वागत करते माहेश्वरी समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
बांदा। भारतीय नव वर्ष और चैत्र नवरात्र का स्वागत माहेश्वरी समाज की ओर से प्रेमचंद सांवल के आवास पर सामूहिक रूप से किया गया। इस वर्ष माहेश्वरी समाज की ओर से भारतीय नव वर्ष संवत्सर 2083 का स्वागत सामूहिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

इसके तहत प्रेमचंद सांवल के किरण कॉलेज चौराहा स्थित आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला रहे। कार्यक्रम का संचालन सजल कुमार रेंडर (माहेश्वरी) ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में यति केला द्वारा शिव भजन प्रस्तुत किया गया, इसके पश्चात हिमांशी माहेश्वरी द्वारा एक देवी भजन गाया गया। संचालक द्वारा बीच-बीच में वेद मंत्र सुनाते हुए उनकी व्याख्या प्रस्तुत की गई। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने शिवस्त्रोतम गाकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने सामूहिक रूप से समाज के हित में कार्य कराने का संकल्प दिलाया। सामूहिक रूप से नेहा माहेश्वरी ने आरती गायन करते हुए इस कार्यक्रम को समाप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप केला उनकी धर्मपत्नी, प्रेमचंद सांवल व उनकी धर्मपत्नी, विक्रम माहेश्वरी व उनकी धर्मपत्नी, शुभम माहेश्वरी व उनकी धर्मपत्नी, अवधेश माहेश्वरी, शुभम माहेश्वरी, यति केला, सहित सभी माहेश्वरी समाज के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें