फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : कक्षा शुरू होने से पहले मजिस्ट्रेट करेंगे स्कूलों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद के 162 स्कूल-कॉलेजों की कक्षाएं सोमवार से एक बार फिर आबाद हो रही हैं। शासन और प्रशासन के सख्त दिशा-निर्देशों के मुताबिक यहां तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को सुबह पहली पाली में कक्षा-9 व 10 और दूसरी पाली में कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राएं क्लास अटेंड करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व संध्या पर रविवार को डीएम आनंद कुमार सिंह ने निर्धारित गाइड लाइन के 13 बिंदुओं पर शत-प्रतिशत पालन पर नजर रखने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलों में वहां के उप जिलाधिकारियों को स्कूलों में जाकर निरीक्षण करने के निदेऱशश दिए हैं।
पहली पाली सुबह 8:50 से 11:50 तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 12:20 से 3:20 तक चलेगी। विद्यालयों में सैनिटाइजर, हैंडवाश, साबुन, थर्मल स्क्रीनिंग व प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। छात्र-छात्राओं को मास्क लगाकर आना होगा।
विज्ञापन

किसी छात्र या शिक्षक अथवा स्कूल कर्मी को खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण नजर आने पर उसे स्कूल से घर भेज दिया जाएगा। छात्र-छात्राओं को अपने माता-पिता से सहमति पत्र लाने पर ही कक्षा में बैठने को मिलेगा। एक समय में 50 फीसदी विद्यार्थी ही उपस्थित रहेंगे।
डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि दोनों पालियों में शुरू में जाकर चेकिंग करें। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि विभागीय निगरानी समिति भी विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखेंगी। प्रधानाचार्यों को व्यवस्थाओं का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें