फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले में लगेगा 150 रोडवेज बसों का बेड़ा

Tue, 10 Jan 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
विज्ञापन
प्र‌तिकात्मक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरुवार यानी 12 जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले के लिए रोडवेज ने तैयारियां की हैं। तीर्थ यात्रियों को इलाहाबाद तक पहुंचाने के लिए 150 बसों का बेड़ा लगाया जाएगा। चित्रकूटधाम मंडल के हरेक डिपो से बस मंगाई जा रही हैं। छह प्रमुख स्नानों पर परिवहन विभाग को ढाई करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के मेला में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सड़क परिवहन निगम के चित्रकूटधाम परिक्षेत्र क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने बताया कि कुंभ मेला की तैयारियां लगभग पूरी हैं। यात्रियों को इलाहाबाद तक ले जाने और लाने के लिए बांदा डिपो की 60, महोबा की 40, राठ की 35 और हमीरपुर डिपो की 15 बसें लगाई गई हैं। मेला 12 से 24 फरवरी तक चलेगा।

अतर्रा चुंगी, शिवरामपुर और घूरपुर (इलाहाबाद) में चेकपोस्ट बनाए जाएंगे। इनमें आधा दर्जन कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि एआरएम (कार्मिक) भूप सिंह को मेला प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मेले के दौरान 10 कर्मियों की एक मोबाइल स्टोर वैन तैयार रहेगी। यह बांदा से मऊ तक पेट्रोलिंग करेगी। किसी बस के रास्ते में खराब होने पर उसे तत्काल ठीक करेगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि माघ मेला का पहला स्नान 12 जनवरी (गुरुवार) को पौष पूर्णिमा पर होगा। पहले स्नान में यहां से लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के जाने का अनुमान है। दूसरा प्रमुख स्नान 14 जनवरी (शनिवार) को मकर संक्रांति पर 25 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

27 जनवरी को मौनी अमावस्या पर सबसे ज्यादा 85 लाख श्रद्धालु इलाहाबाद के कुंभ मेला में डुबकी लगाएंगे। पहली फरवरी को वसंत पंचमी पर 50 लाख, 10 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर 40 लाख और 24 फरवरी को अंतिम स्नान महाशिवरात्रि पर 6 लाख श्रद्धालुओं के शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें