फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ड्रोन उड़ाकर ग्रामीणों को किया जागरूक, अफवाहों से बचने की अपील

Wed, 10 Sep 2025 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
करतल। चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ने सोमवार रात ग्रामीणों को अफवाहों से बचने की सलाह दी। कहा कि झूठी अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र में इस समय रात में उड़ते ड्रोन से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं इसमें चोरों व अन्य संदिग्धों के शामिल होने की अफवाह फैल रही है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों को जानकारी दी। कहा कि रात में ड्रोन कैमरों से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। इससे डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों के सामने ड्रोन उड़वाकर उन्हें अन्य जानकारी उपलब्ध कराई।वहीं चदौरा चौकी में इंचार्ज अनिल मिश्रा ने ग्रामीणों को ड्रोन के विषय में जागरूक किया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें