युवा पेज के लिए
-
फोटो-07बीएनडीपी-01 : पुलिस की पाठशाला में साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते पुलिस कर्मी।
राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर में हुई पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। साइबर अपराध से बचने और अपराध मुक्त समाज विषय पर आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के बारे में बताया गया। कहा कि अनजान एप को मोबाइल पर डाउनलोड न करें। सत्यापित एप ही डाउनलोड करें, जिससे साइबर अपराध से बच सकें।
गुरुवार को राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग में पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। गिरवां थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी ने नेतृत्व किया। उन्होंने ग्रामवासियों, अभिभावकों और छात्रों को समाज में बढ़ रहे साइबर क्राइम से बचने के तमाम उपाय बताए। सब इंस्पेक्टर शशिकांत पटेल ने कहा कि अनजान एप को मोबाइल पर डाउनलोड करने से साइबर अपराध का खतरा बढ़ सकता है। सब इंस्पेक्टर चांद राजा परमार ने बताया कि मोबाइल का इस्तेमाल सावधानी से करें। बालिकाएं सेल्फी, स्टेटस, लाइक के लालच में साजिश का शिकार हो जाती हैं। उप निरीक्षक धनबहादुर ने साइबर हेल्प लाइन नंबर-1930 के बारे में जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर हृदयेश व मूलचंद्र ने कहा कि मोबाइल में आने वाले ओटीपी को किसी दूसरे को जानकारी न दें। ओटीपी के जरिए साइबर अपराधी ठगी कर सकते हैं। कहीं कोई गलत होता है तो उसे छिपाए नहीं, बल्कि अभिभावकों और अपने शिक्षकों को जरूर बताएं। लोगों को भी प्रेरित करें।
प्रधानाचार्या डाॅ. शशि मिश्रा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही पुलिस प्रशासन की ऐसे समाजोपयोगी जनजागरूकता अभियान की सराहना की। अरुण कुमार, अमित कुमार, अरविंद, सलमान, पवन कुमार, संतराम विनय, मानसी, नीलम, कमला भी उपस्थित रहीं।