फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला का नहाते हुए बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर वसूले छह लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। महिला का बाथरूम में नहाते समय ट्यूशन टीचर ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छह लाख रुपये वसूल लिए। महिला ने जेवर गिरवी रखकर उसको पैसे दिए। मांग बढ़ने पर महिला ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि पति बाहर मजदूरी करता है। हमीरपुर के सिसोलर थाना क्षेत्र के बुढई गांव निवासी सचिन कुशवाहा उसके घर बच्चाें को ट्यूशन पढ़ाने आता था। उसने बाथरूम में नहाते समय उसका वीडियो बना लिया। वीडियो दिखाकर महिला से अवैध संबंध बनाना चाहा। मना करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे। महिला ने जेवर गिरवी रखकर छह लाख रुपये तक उसे दिए। उसकी मांग और बढ़ती जा रही थी। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें