फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए की छात्रा ने फंदे पर लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर का कमरा बंद कर एमए फाइनल वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी वजह फौरी तौर पर पता नहीं चल सकी। परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद उसके लिए वर तलाशना था।
विज्ञापन

शहर के गायत्री नगर निवासी अयोध्या प्रसाद गुप्ता की 21 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी अपने पिता-माता, विवाहित भाई आदि के साथ घर में रहती थी। वह जेएन डिग्री कालेज में एमए इतिहास विषय से फाइनल वर्ष की छात्रा थी। पिता ने बताया कि शनिवार की रात लक्ष्मी ने घर वालों के साथ बैठकर खाना खाया।
तब वह बिल्कुल सामान्य नजर आ रही थी। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह अंदर से दरवाजा बंद होने पर मां शांति देवी ने सीढ़ी लगाकर रोशनदान से कमरे के अंदर झांका तो लक्ष्मी सीलिंग फैन पर साड़ी के फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि लक्ष्मी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। पिता ने कहा कि ऐसा कोई कारण समझ में नहीं आ रहा कि लक्ष्मी आत्महत्या करती। पिता बेरोजगार है।
घर पर ही रहता है। लक्ष्मी का भाई राजेश गुप्ता रेलवे में है। घर का खर्च वहीं संभालता है। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें