फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल में लखनऊ ने बांदा को हराया

Thu, 31 Jan 2019 11:43 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
उद्घाटन मैच में टीमों से परिचय लेते जिला जज राधेश्याम यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुंदेलखंड खेल प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में उद्घाटन मैच में मेजबान बांदा टीम को लखनऊ की टीम ने दो सेटों से पराजित कर दिया। पहले दिन जालौन, प्रयागराज, हमीरपुर और मऊ की टीमों ने भी मैच खेले।  

विज्ञापन


गुरुवार को यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वर्गीय सुनीता देवी शर्मा की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता में पहले दिन लखनऊ हॉस्टल ने बांदा हॉस्टल को 25-25, 18-20 के स्कोर से पराजित कर दिया। अन्य मैचों में परछा (हमीरपुर) ने गोयरा (बांदा) की टीम को हराया। एक अन्य मैच में प्रतापपुरा (जालौन) की टीम ने परछा (हमीरपुर) को शिकस्त दी।

इसके पूर्व मैच का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से द्वेष भावना खत्म होती है और भाईचारा बढ़ता है। मुख्य विकास अधिकारी हीरालाल ने कहा कि खेल को जीवन का अंग बनाना चाहिए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने कहा कि खेल से बहुत सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। आज ही सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य विकास अधिकारी को कवि डा.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने बताया कि हर वर्ष उनकी मां की स्मृति में 30 व 31 जनवरी को वालीबाल मैच होता है। मैच के दौरान उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। मैच में रिटायर्ड जिला जज शक्ति कांत, डीसीडीएफ अध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त, वालीबाल संघ अध्यक्ष हसन सिद्दीकी, सचिव शिवकुमार गुप्त, सबल सिंह, बिहारीलाल श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, उमाशंकर पांडेय, अशोक तिवारी, गजराज सिंह, दत्तूपंत गुर्जर, नंदलाल सिंह, रमाकांत त्रिपाठी आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें