बांदा। कोचिंग शिक्षक को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया। इसके बाद उनकी जेब में पड़े पांच हजार रुपये ले गए। नशे की हालत में शिक्षक ने राहगीर के मोबाइल अपने छात्रों को फोन किया तो उन्होंने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार इलाके में अभिषेक यादव (35) हाईस्कूल और इंटर को छात्रों को गणित और साइंस की कोचिंग देते हैं। बुधवार को दोपहर उसके परिचित कुछ लोगों ने उसे फोन कर मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव में बुलाया। अभिषेक का आरोप है कि वहां कुछ लोगों ने उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। जिससे वह नशे में हो गया।
नशे की हालत में उसका मोबाइल और जेब में पड़े पांच हजार रुपये भी निकाल लिए। उसने किसी तरह नशे की हालत में राहगीर के मोबाइल से अपने छात्रों को जानकारी दी। छात्रों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।