फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया ग्रामीण बस सेवा शुरू, 25 फीसदी कम किराये पर होगी यात्रा

Fri, 20 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अब गांवों की सड़कों पर ‘लोहिया ग्रामीण रोडवेज बसें’ नजर आएगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने यहां शुक्रवार से ‘लोहिया ग्रामीण बस सेवा’ शुरू कर दी। अन्य बसों से इन बसों में 25 फीसदी किराया कम लगेगा।
विज्ञापन


फिलहाल बांदा डिपो को यह चार नई बसें प्राप्त हुई हैं। 10 बसें और आने की उम्मीद है। साधारण बसों से कुछ विशेष डिजाइन की गईं ये बसें सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में ही चलेंगी। बांदा-सिंहपुर, बांदा-सांड़ी, बांदा-कमासिन और बांदा से पैलानी मार्गों पर इन्हें चलाया जाएगा।

रोडवेज स्टेशन इंचार्ज बीएल तिवारी ने बताया कि फिलहाल चारों बसों को बांदा-कालिंजर रूट पर चलाया जा रहा है। बसों की और खेप आने पर शेष मार्गों पर भी इन्हें चलाया जाएगा। 42 सीटों वाली बस में यात्रियों को सामान रखने के लिए एक केबिन भी बनाया गया है।
विज्ञापन


रियायती किराए में बांदा से नरैनी का 25 रुपये, कालिंजर तक 39 रुपये लगेगा जबकि अन्य बसों में किराया क्रमश: 33 और 51 रुपये है। इनका स्टापेज हर गांवों में होगा। लोहिया बसें वीटीएस (व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम) प्रणाली से लैस होगी।

प्रदेश सरकार ने लोहिया ग्रामीण बस सेवा के प्रति परिवहन निगम अधिकारियों को खबरदार किया है कि इनके संचालन में कोई लापरवाही न बरती जाए। बसों का रंग भी सपा झंडे वाले रंगों से मिलता-जुलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें