बांदा। उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के तत्वावधान में रविवार को देहात कोतवाली में शिविर लगाया गया। संस्थान के पदाधिकारी व प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह ने पुलिस पेंशनरों की समस्याएं सुनीं।
थाना क्षेत्र के ग्राम जारी निवासी जगदीश ने प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि पड़ोसी उनके मकान के सामने पौधे लगाकर अवैध कब्जा कर रहा है। मना करने पर झगड़ा करता है। प्रभारी निरीक्षक ने खुद मौके पर जांच कर समस्या का निदान करने का भरोसा दिया।
इस दौरान करीब 10 प्रार्थनापत्र आए। शिविर में संस्थान अध्यक्ष गोविंद सिंह कछवाह, महासचिव जय करण सिंह, मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, सचिव भैरव प्रसाद सिंह, एसआई राजेंद्र प्रसाद यादव व श्रेया सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। (संवाद)