फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बूथों पर सुनीं पीएम की मन की बात

Sun, 28 Jan 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के 16 मंडलों 1389 बूथों में पूरे उत्साह के साथ सुना गया।
विज्ञापन

अतर्रा मंडल के तुलसी नगर में भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने, तिंदवारी विधानसभा के मटौध नगर के बूथ 329 पर जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, भाजपा नेता अजय सिंह पटेल, चेयरमैन सुधीर सिंह, मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू पाल ने पीएम की मन की बात सुनी। बांदा के उत्तरी मंडल के बूथ नंबर 12 पर जिला महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित ने, महुआ मंडल के बूथ 206 पर जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता , बबेरू मंडल के साधु थोक पर जिला मंत्री पंकज रैकवार ने सुना।
विज्ञापन

बांदा दक्षिणी मंडल के बूथ नंबर 124 में जिला मंत्री देवेंद्र भदौरिया, नरैनी मंडल के सुभाष नगर में जिला उपाध्यक्ष डाॅ. धर्मेंद्र त्रिपाठी, कमासिन मंडल के ग्राम बेर्रांव पर जिला मंत्री दिनेश यादव, नरैनी के कृष्ण नगर पर विधायक ओम मणि वर्मा, बिसंडा मंडल के बूथ 208 पर पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें