बबेरू। जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने आठ नए पेयजल
नलकूपों का निरीक्षण कर अधिशासी अभियंताओं को तत्काल जलापूर्ति शुरू करने
के आदेश दिए। एक और नया ट्यूबवेल, 10 हैंडपंप व खराब हैंडपंप तत्काल रिबोर
करने को कहा।
बेसड़ाखेर, बनतलवा व मुक्ति धाम के पास नए ट्यूबवेलों
का निरीक्षण कर डीएम ने नई पाइप लाइन में लीकेज होने पर जल निगम व जल
संस्थान अधिशासी अभियंताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति में
लापरवाही करने पर बख्शा नहीं जाएगा।
जिन ट्यूबवेलों में बिजली
कनेक्शन नहीं हैं उनमें तत्काल कनेक्शन लेकर जलापूर्ति शुरू की जाए। एडीएम
डीएस पांडेय, उप जिलाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष
सूर्यपाल सिंह यादव समेत जल निगम व जल संस्थान अभियंता पीके स्वामी,
रामनिवास, एके शर्मा आदि मौजूद रहे।