फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 फीसदी डंप बालू का उठान कराएं : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने बालू डंप करने वाले परमिटधारकों को निर्देश दिए कि 30 सितंबर तक 90 प्रतिशत डंप बालू की निकासी अवश्य करें। वरना इस तिथि के बाद शेष बालू जब्त कर ली जाएगी। प्रतिदिन निकासी का टारगेट निर्धारित करने और सीसीटीवी कैमरे के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने डंप बालू की समीक्षा के दौरान परमिटधारकों को निर्देश दिए कि भंडारण स्थल में सूचना बोर्ड लगाएं। उसमें दर भी लिखें। खबरदार किया किया कि ओवर लोडिंग और ओवर रेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने कहा कि डंप बालू का 90 फीसदी हिस्सा 30 सितंबर तक निकासी हो जानी चाहिए। वरना अवशेष मात्रा की बालू जब्त कर ली जाएगी। डीएम ने जिला खनिज अधिकारी और खनिज निरीक्षक को निर्देश दिया कि प्रत्येक भंडारणकर्ता का प्रतिदिन निकासी का टारगेट निर्धारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंप स्थल पर सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रहें। बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, खनिज अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें