फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: राम कथा सुनने से संवरजाएगा जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहाकलां। राम कथा का श्रवण मात्र करने से जीवन संवर जाएगा। जीवन का उद्देश्य नजर आएगा और श्रोता लक्ष्य को पा जाएगा। यह संदेश देते हुए आचार्या साध्वी मांडवी अनुचरी ने राम कथा को विस्तार से सुनाया।
विज्ञापन

संपूर्ण श्रावण व पुरुषोत्तम मास महोत्सव के अवसर पर विश्व गुरु अखंड भारत देवी महाशक्ति उपासना के तत्वावधान में कस्बे के सिद्ध पीठ मां पथादाई के दरबार में श्रीमद् वाल्मीकि रामायण राम कथा का आयोजन चल रहा है। अयोध्या धाम से पधारीं आचार्या साध्वी मांडवी अनुचरी ने कहा कि वाल्मीकि रामायण कथा सुनने व पढ़ने की अद्भुत फल श्रुति है। रामायण को पढ़ने वाले ब्राह्मण की वाणी ब्रह्मविद्या से अलंकृत हो जाती है। राम कथा सुनने से अद्भुत फल की प्राप्ति होती है। क्षत्रिय यदि इसे पढ़ें तो वह उत्तम शासक या भूमि पति हो जाता है। वैश्य यदि इसे पढ़ें तो उसके व्यापार में कभी घटा नहीं होगा, उसे समझ में आएगा की संपत्ति सब रघुपति के आही। वह दुरुपयोग नहीं करेगा, लक्ष्मी के दुरुपयोग से वह नष्ट होती है।
यदि चतुर्थ वर्ण रामायण कथा सुनते हैं तो वह महत्व को प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम के आयोजक अर्जुन सिंह चंदेल सहित कस्बे के विस्से बाबू द्विवेदी, विकास द्विवेदी, टंटू तिवारी, आशीष तिवारी, बलदाऊ द्विवेदी, राहुल सिंह, संदीप सिंह चंदेल, पप्पू सिंह, अभिलाषा सिंह, प्रभावती सिंह, आकांक्षा तिवारी आदि काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें