फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एलआईसी अभिकर्ता व राजस्व निरीक्षक की जेब कटी, एक लाख चार हजार पार

Tue, 30 Sep 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से बीमा अभिकर्ता व राजस्व निरीक्षक की जेब कट गई। बीमा अभिकर्ता 54 हजार रुपये व राजस्व निरीक्षक के 50 हजार पार कर दिए गए। दोनों पीड़ितों ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी एलआईसी अभिकर्ता रामकुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह बीमा की किस्त जमा करने चिल्ला रोड स्थित बीमा कार्यालय में आया था। कुछ कारणों से किस्त जमा नहीं हुई तो वह काम से बाइक से पीली कोठी जा रहे थे। तभी ओवर ब्रिज पर काली पल्सर में सवार दो लोग उसके पास आकर रुके और पीछे बैठे व्यक्ति को दीवान जी कहकर बोले कि दीवान जी को स्टेशन तक ले छोड़ दें। इस पर उन्होंने कथित दीवान को बैठा लिया।
स्टेशन रोड पर पंजाब आर्मरी दुकान के पास वह व्यक्ति उसकी बाइक से कूदकर भाग निकला। इस बीच अभिकर्ता ने देखा तो उसकी जेब से 54 हजार रुपये पार हो गए थे। उधर, चित्रकूट जिले के आंबेडकर नगर निवासी सिपाही लाल ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह बबेरू तहसील में राजस्व निरीक्षक फील्ड पद पर तैनात हैं। 12 सितंबर को अर्बन कोआपरेटिव शाखा गूलर नाका से उसने 80 हजार रुपये निकाले थे।
विज्ञापन

50 हजार पैंट की जेब में और 30 हजार बैग में रख लिए थे। इसके बाद वह कचहरी से बबेरू बस स्टाप के लिए ई-रिक्शा में बैठ गए। इस बीच मुख्य डाकघर बंगालीपुरा से एक अज्ञात व्यक्ति ई- रिक्शा में चढ़ा और ओवरब्रिज कालूकुआं में रिक्शेवाले को बिना रुपये दिए उतरकर भाग गया। जब वह बबेरू जाने वाली बस में बैठे और किराया देने के लिए जेब देखी तो कटी हुई मिली। 50 हजार रुपये नहीं थे। उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल बलराम ने बताया कि दाेनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें