फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लेखपालों ने 22 से अतिरिक्त काम छोड़ने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्थानांतरण, पदोन्नति और वेतन विसंगति समेत आठ मांगें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। लंबित मांगों का निस्तारण न होने से लेखपाल संघ ने 22 सितंबर से अतिरिक्त काम छोड़ने की चेतावनी दी है। उन्होंने शासन और राजस्व परिषद को पत्र भेजकर स्थानांतरण, पदोन्नति, प्रशिक्षण परीक्षा परिणाम, भत्तों में वृद्धि और वेतन विसंगति दूर करने समेत आठ मांगें उठाई हैं।
संघ ने कहा कि मांगों पर तत्काल निर्णय न होने पर अतिरिक्त हल्के का बस्ता तहसील या राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार बुंदेला और जिला मंत्री रविंद्र कुमार यादव ने ज्ञापन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर विचार न होने पर ऑनलाइन कार्यों का भी बहिष्कार होगा। 2019 में 650 लेखपालों का गृह मंडल में स्थानांतरण हुआ था। मई 2025 में अंतर्मंडलीय स्थानांतरण के लिए 2669 आवेदन लिए गए पर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। करीब 2700 लेखपाल गृह जनपद या गृह मंडल से 400 से 800 किलोमीटर दूर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की है। चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने की भी मांग है। संघ ने स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 500 रुपये, वाहन भत्ता 1500 रुपये और विशेष भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 रुपये करने की मांग की है। भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों पर संबद्ध लेखपालों को मूल कार्य पर वापस भेजने की मांग भी पत्र में शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें