फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण बांट रहा मदद

विज्ञापन
शहर के बाबूलाल चौराहे में किराना दुकान में लगी भीड़। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लॉकडाउन में जरूरतमंदों को राशन सामग्री पहुंचाने का सिलसिला जारी है। प्राधिकरण अध्यक्ष/जिला जज राधेश्याम यादव और प्राधिकरण सचिव अभिषेक व्यास की प्रेरणा से इलेक्ट्रानिक व्यवसायी अमित गुलाटी (स्टेशन रोड) ने शहर की कांशीराम कालोनी, राजघाट रोड, क्योटरा, कटरा, मर्दननाका, ढीमर मुहाल आदि में राशन बांटा।
विज्ञापन

पराविधिक स्वयं सेवक रूबी जैनम, अशोक कुमार त्रिपाठी, अंकुर गुप्ता, शामिल रहे। उधर, सपा नेता निर्भय सिंह मोंटी ने बंगाली टोला, चमरौडी, गायत्री नगर आदि इलाकों में दो सौ बच्चों को बिस्किट और दूध बांटा। संवाद
आरटीआई कार्यकर्ता कुलदीप कुमार शुक्ला ने कोरोना बचाव के चल रहे कार्यक्रमों और उपायों के लिए 1100 रुपये अमर उजाला फाउंडेशन के द्वारा आर्थिक सहयोग किया है। उन्होंने यह सहयोग राशि बैंक बड़ौदा, बांदा ब्रांच के माध्यम से भेजी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद की बांदा इकाई ने गुरुवार को नगर पालिका में ईओ संतोष कुमार मिश्रा और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। उन्हें माला पहना कर प्रशंसा पत्र और अंग वस्त्र सौंपे। जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी, अरविंद त्रिपाठी, डा. सुरेंद्र भटनागर, विश्राम कुमार धुरिया, सुमित सोनी, रामप्रसाद सोनी, महावीर कुशवाहा, मुन्नालाल गुप्ता, सुलभ सहगल व चंद्रपाल भी शामिल रहे।
तीन गांवों में बांटे लंच पैकेट
अतर्रा। राजकीय इंजीयनिरंग कालेज द्वारा लॉकडाउन में उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए गए 5 गांवों में से तीन गांव अनथुवा, खम्हौरा व गुमाई में 50-50 लोगों को लंच पैकेट बांटे गए। रोटी बैंक ने 22 लोगों को रात के खाने की व्यवस्था की।
अभियान समन्वयक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि यह अभियान 3 मई तक चलेगा। संस्थान निदेशक प्रो. एसपी शुक्ल व शिक्षक डा. विभाष यादव, डा. पुष्पेंद्र सिंह, डा. सौरभ त्रिपाठी, डा. सिद्धार्थ अरजरिया, और डा. अनुराग चौहान इसमें आर्थिक सहयोग कर कर रहे है। संस्थान ने अपने कर्मियों को मुफ्त मास्क उपलब्ध कराए हैं। उनके हाथ सैनिटाइज कराए जाते हैं और थर्मल स्कैनिंग की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें