फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट छोड़कर मंडल के अन्य जनपदों में संक्रमण में ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में चित्रकू ट को छोड़कर अन्य तीन जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या पर ब्रेक लगा हुआ है। मंडल में के चारों जिलों में मौजूदा समय में 31 पाजिटिव मरीज हैं। इनमें सबसे ज्यादा 20 चित्रकूट में हैं। महोबा 8, हमीरपुर में 2 और बांदा में मात्र एक सक्रिय संक्रमित बताया गया है। 43 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। मंडल में संक्रमित होने वालों का कुल आंकड़ा कुल 74 है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा. मुकेश कुमार यादव के मुताबिक मेडिकल कालेज से अब तक 1022 और मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा 824 (कुल 1846) नमूने जांच को भेजे जा चुके है। इनमें 1676 की रिपोर्ट निगेटिव आई।
86 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। उधर, रविवार को 235 प्रवासी मजदूरों को 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी हो जाने पर रोडवेज बसों से उनके पैतृक गांव/घर भेज दिया गया। तहसीलदार अवधेश निगम ने बताया कि यह मजदूर 16 मई सूरत से विशेष श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए थे। मजदूरों को जाते समय श्रमिकों को खाद्यान्न की राशन किट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें