फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ो दिन और न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे वकील

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अधिवक्ता के मामले में वकील दो दिन तक और न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। कार्रवाई न होने पर 20 जनवरी को आमसभा की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र निवासी अधिवक्ता विजय करन के मकान के दोबारा निर्माण को तहसीलदार पैलानी और एसडीएम सदर द्वारा अवैधानिक तरीके से रोकने व पिता के साथ मारपीट करने के मामले में वकील आंदोलित हैं। जिला अधिवक्ता संघ के बृजमोहन सिंह गौर व महासचिव राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को प्रतिनिधि मंडल कमिश्नर से मिला।
कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो दिन में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद वकीलों की आमसभा हुई। इसमें निर्णय लिया कि अधिवक्ता दो दिन और न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। कार्रवाई न होने पर उसी दिन बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, शिवपूजन सिंह पटेल, रमेश गौतम, जयराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें