फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अधिवक्ताओं की सुरक्षा व मदद को लागू हो कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं पर हो रहे जानलेवा हमलों को लेकर आक्रोश जताया। राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए विशेष अधिनियम लागू किया जाए। उन्हें सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार पाठक की अगुवाई में अधिवक्ता मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। विरोध प्रदर्शन करने के बाद उन्हें राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। दस सूत्रीय ज्ञापन में कहा कि अधिवक्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे हैं और उनकी हत्या हो रही है। राजस्थान की तरह यूपी में भी सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं को हर माह 15 हजार रुपये सहायता देने तथा किसान सम्मान निधि का लाभ अधिवक्ताओं को दिलाने की मांग की। इस मौके पर विमलेश कुमार तिवारी, आदित्य द्विवेदी, रामकुमार दीक्षित आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें