फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: उपन्यास गुनाहगार औरतें और लघु संग्रह चीख का लोकार्पण

Mon, 14 Apr 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय सभागार में रविवार को कवि केदारनाथ अग्रवाल का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर उपन्यास गुनाहगार औरतें सहित लघु कथा संग्रह चीख व बंद दरवाजा-खिड़कियां का भी लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

केदार न्यास, प्रगतिशील लेखक संघ और चिराग फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समारोह में दिल्ली से आईं लिटिल बर्ड प्रकाशन की प्रकाशक, साहित्यकार, आलोचक कुसुमलता सिंह, व्यंग्यकार संपादक व्यंग्य लोक रामस्वरूप दीक्षित, प्रो. रूपा सिंह, अमृता बेरा, शोभा अक्षरा आदि प्रखर और मुखर साहित्यकार उपस्थित हुए।
प्रथम सत्र की अध्यक्षता कुसुमलता ने की और मुख्य अतिथि अमृता बेरा रहीं । मुख्य वक्ता रूपा सिंह व शैभा अक्षरा रहीं। डॉ. शबाना रफीक ने आभार व्यक्त किया। केदार न्यास के सचिव नरेंद्र पुंडरीक ने न्यास और केदारनाथ अग्रवाल पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

केदारनाथ न्यास उपाध्यक्ष अंकित कुशवाहा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। द्वितीय सत्र में श्रद्धा निगम की लघुकथा संग्रह बंद दरवाजा और खिड़कियां व डॉ. सबीहा रहमानी की लघुकथा संग्रह चीख का विमोचन हुआ। सत्र की अध्यक्षता रामस्वरूप ने की।
मुख्य अतिथि कुसुमलता सिंह रहीं । डाॅ. शशी भूषण मिश्र कथा संग्रह बंद दरवाजा और खिड़कियां के विशिष्ट वक्ता रहे। शोभा अक्षर विशिष्ट अतिथि रहीं । जलज, गोपाल गोयल, सुधीर सिंह, अमित सेठ भोलू, आनंद किशोर, विजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें