अतर्रा के बदौसा थाना क्षेत्र के देवखेर गांव में मंगलवार की शाम पतिया (50) पत्नी रज्जा घर के आंगन में लगे आम के पेड़ से आंधी में गिरे आम बीन रही थी।
तभी तेज आंधी से आम के पेड़ की डाल टूटकर उसके ऊपर आ गिरी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी लाए, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई। पतिया के पति की पहले मौत हो चुकी है। दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।