फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी, ससुरालियों और पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप

Fri, 26 Jun 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
मृतक अर्जुन की फाइल फोटो।
विज्ञापन
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में एक मजदूर ने फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो भतीजा उसे देखने पहुंचा। वहां उसका शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन सुसाइड नोट लिखे जाने की बात कह रहे हैं, पर पुलिस ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन




बड़ागांव निवासी अर्जुन (34) बृहस्पतिवार को गांव स्थित अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार को वह जब बहुत देर तक नहीं आया तो भतीजे प्रांशु देखने पहुंचा। उसने कमरे में देखा तो अर्जुन फंदे से लटका मिला। इसके बाद उसने शोर मचाया, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा। परिजन के अनुसार अर्जुन ने आत्महत्या से एक दिन पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। उसमें उसने पत्नी, सास और ससुर पर लगातार अपमानित करने, गाली-गलौज करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक के छोटे भाई कमल ने बताया कि अर्जुन पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। छह माह पहले वह भतीजी की शादी में गांव आया था। आरोप है कि इसके बाद पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मुंबई चली गई और फोन पर अक्सर गाली-गलौज करती थी। थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की है।सुसाइड नोट मिलने की जानकारी उन्हें नहीं है।
-
नशे में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी कल्लू ने बताया कि उसके बड़े भाई शीतल प्रसाद (35) ने बृहस्पतिवार की रात घर की छत के छल्ले से साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर बाद उसकी पत्नी गीता ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। भाई ने नशे में यह आत्मघाती कदम उठाना बताया है। उसके एक पुत्र व तीन पुत्रियां थीं। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि वह नशे का आदी था। किसानी करता था।(संवाद)
विज्ञापन


पत्नी की पिटाई से आहत पति ने दी जान



मृतक के चाची से थे संबंध, पत्नी ने पकड़ा था

बांदा। चिल्ला थानाक्षेत्र में चाची और भतीजे को आपत्तिजनक हालत में राजमिस्त्री की पत्नी ने देख लिया। जिसके बाद उसने पति और चाची की पिटाई की। इससे आहत होकर राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर जान दे दी।



थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले राजमिस्त्री के साले ने बताया कि बहनोई ने चाची को डेढ़ साल पहले डेढ़ लाख रुपये उधारी में दिए थे। उन्होंने रुपये न देने के एवज में बहनोई से अवैध संबंध हो गए। साले ने बताया कि बृहस्पतिवार को बहन ने पति और उसकी चाची को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद चाची और बहनोई की पिटाई की। चाची भाग गईं। घटना से आहत बहनोई ने घर के कमरे में लगे टिन शेड से साड़ी का फंदा लगा लिया। चिल्ला थानाध्यक्ष आनंद साहू ने बताया कि अवैध संबंधों की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें