फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: संदिग्ध परिस्थिति में मजदूर की हालत बिगड़ी, मौत

Sat, 09 Sep 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के पास तीन सप्ताह पहले सड़क निर्माण में मजदूरी करने आए मजदूर की हालत बिगड़ गई। साथी मजदूरों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां मजदूर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

फतेहपुर के अयाह गांव निवासी दिनेश (20) सड़क निर्माण में मजदूरी करने आया था। वह वहीं पर टेंट लगाकर साथी मजदूरों के साथ रहता था। शुक्रवार को सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। मुंह से झाग आने लगा। साथी मजदूर धीरू ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
यहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। धीरू ने बताया कि तीन भाइयों में छोटा था। पिता छेदीलाल भी मजदूर हैं। भूमिहीन है। घर में मां समपतिया है। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चौकी इंचार्ज कुलदीप तिवारी ने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें