फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मजदूर ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मजदूर ने कमरे के अंदर छत के छल्ले से दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी ने देखा तो पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के बजरंग डेरा निवासी बुद्धराज (25) ने शनिवार की दोपहर खुदकुशी कर ली। पत्नी गोल्डी ने परिजनों को बुलाया तो उतारकर उसे सीएचसी जसपुरा ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चाचा रामराज निषाद ने बताया कि बुद्धराज दो भाइयों में बड़ा था। वह सूरत में रहकर मजदूरी करता था। एक पखवारा पहले वह गांव आया था। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। घर में बुद्धराज और पत्नी गोल्डी अकेले थी। फंदा लगाने का कारण उसे नहीं पता। थाना प्रभारी राकेश कुमार सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें