खप्टिहा कलां। कस्बा के स्थित स्थाई पशु आश्रय केंद्र के लापरवाह कर्मचारियों की मनमानी से गोशाला में बंद मवेशियों को रात में छोड़ा जा रहा है। इससे किसानों की फसलों को मवेशी तहस नहस कर देते हैं।
इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को पशु आश्रय केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने करीब आधा सैकड़ा अन्ना मवेशियों को गोशाला में बंद कराया।
गोशाला संचालक अनिल शर्मा ने बताया की बाउंड्री में तार फिनिशिंग ना होने से अन्ना मवेशी निकल जाते हैं। बाउंड्रीवाल की मांग की गई है। किसान अंकित सिंह तोमर, बोगी सिंह, मोनू सिंह, नीरज सिंह, दिनेश तिवारी, हंसो खान, रोहित सिंह, राजू मामा समेत अन्य रहे। (संवाद)