फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: टाइल्स गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। टाइल्स उतारते समय अचानक ट्रक आगे बढ़ गया। इससे भरभराकर टाइल्स मजदूर पर जा गिरे। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी दिनेश (55) पेशे से मजदूर था। गुरुवार की दोपहर को वह पनगरा गांव में ही ट्रक में लोड टाइल्स उतार रहा था। इसी दौरान चालक ने ट्रक आगे बढ़ा दिया। टाइल्स भरभराकर मजदूर पर गिर गए, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में मजदूर की मौत हो गई। वह दो भाइयों में बड़ा था। बेटे संजीव ने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग निकला है। पिता के नाम ढाई बीघा जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें