फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: टंकी से गिरकर मजदूर की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बिना सुरक्षा उपकरण के पानी की टंकी में काम करने में गिर कर एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर दबाव बनाकर काम कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के सुरार निवासी रंजना देवी ने बताया कि उसके पति मनोज मिश्रा व देवर अनुज मिश्रा सीतापुर कस्बा स्थित मालकाना सड़क पर कमरा लेकर रहते थे और मजदूरी करते थे। चित्रकूट के कामतानाथ मंदिर के पास टंकी में काम करते थे। ठेकेदार लाल ने पति को सुरक्षा के कोई उपकरण नहीं दिए थे और टंकी पर चढ़ कर काम करा रहा थे। इससे फिसल कर गिरने से पति की मौत हो गई।
घटना के समय उसका देवर अनुज मिश्रा भी वहां पर काम कर रहा था। ठेकेदार ने तुरंत दबाव बनाकर शव को उसके गांव भेज दिया। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि घटना के समय घर में मकान मालिक नहीं थे। मनोज नशे में पाइप के सहारे पानी लेने के लिए टंकी में चढ़ गया था। खुद की लापरवाही से गिरने के कारण मौत की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें