फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मजदूर की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आंगन में लोहे के तार पर गीले कपड़े डाल रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। बचाने दौड़ी मां भी करंट से चिपक गई। पड़ोसियों ने तार पर लाठी मारकर दोनों को छुड़ाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के बिलबई गांव निवासी विनोद कुमार (34) मजदूर था। शनिवार की शाम सात बजे के करीब वह मजदूरी करके अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में बारिश में भीग गया। घर पहुंचकर शर्ट उतारी और आंगन में तार पर फैलाने लगा। तभी तार में घरेलू बिजली को कटा केबल छू रहा था। इससे तार में करंट आने से वह चिपक गया।
उसे बचाने दौड़ी मां गोमती भी करंट से चिपक गई। परिजनों ने आवाज लगाई तो पड़ोसियों ने पहुंचकर लाठी मारकर दोनों को छुड़ाया। मां बेटे को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां विनोद ने रात नौ बजे दम तोड़ दिया। मृतक के पिता भरोसी ने बताया कि घर में पत्नी उमा है। दो पुत्र हैं। तीन भाइयों में बड़ा था। दो बीघा जमीन है। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि करंट से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें