फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रोडवेज बेड़े की 41 बसें कंडम घोषित, 18 अभी भी जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के रोडवेज बसों के बेड़े से कंडम बसों को हटाने का काम शुरू हो गया है। दूरी का मानक पूरा कर चुकीं 41 जर्जर बसों को कंडम घोषित कर बेड़े से हटा दिया गया है। 10 बसें अगले दो माह में मानक पूरा कर लेंगी। इन्हें कंडम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन्हें लंबी दूरी के मार्गों से हटाकर लोकल मार्गों पर लगाया गया है।
विज्ञापन


बांदा डिपो में कुल 137 बसों की फ्लीट थी। इसमें 40 फीसदी बसें बेहद जर्जर थीं। जिन्हें निगम ठोक पीटकर चला रहा था। अप्रैल में शासन के आदेश पर 12 लाख किलोमीटर या 12 साल का मानक पूरा कर चुकीं 41 बसों को कंडम घोषित कर नीलामी की कतार में खड़ा कर दिया गया है। अब डिपो में 96 बसें ही रह गई हैं।
सूत्रों की माने तो इनमें अभी भी 18 बसें बेहद जर्जर हैं। जो एक दो माह में अपना किलोमीटर व साल का मानक पूरा कर लेंगी। बताते हैं कि चार बसें कार्यशाला में मरम्मत के लिए खड़ी हैं। 10 बसों को अधिकारियों ने किसी अनहोनी की आशंका के दृष्टिगत लंबी दूरी के मार्गों से हटाकर स्थानीय रूटों पर लगा दिया है।
विज्ञापन

एआरएम लक्ष्मण सिंह का कहना है कि मानक पूरा कर चुकी जर्जर बसों को बेड़े से हटाया जाता है। फिलहाल अभी कोई ऐसी बस नहीं है जो मानक पूरा कर चुकी है। आगे जो भी बस मानक पूरा करेंगी उसे बेड़े से हटा दिया जाएगा।


इनसेट...



बेड़े में 20 सामान्य, 4 एसी व 14 अनुबंधित नई बसें है। 40 बसें पुरानी हैं, लेकिन वह सभी 10 साल के अंदर की बेहतर स्थिति की हैं। 18 बसें किलोमीटर व साल के मानक के करीब हैं। जिन पर डिपो की नजर है। बताया कि कोई भी बस डिपो से निकलती है तो उसकी स्थिति को तकनीकी कर्मचारी की मौजूदगी में चालक परिचालक व अधिकारी देखते हैं। बेड़े की शत प्रतिशत बसों को अभियान के तहत दुरुस्त कर दिया गया है। सभी बसें सेल्फ स्टार्ट हैं। किसी भी बस में पानी टपकने अथवा लाइट खराब होने या सीट, शीशा टूटा होने की शिकायत नहीं है।







सिटकनी खराब, रस्सी बांधने पर नाराजगी जताई

एआरएम लक्ष्मण सिंह ने शनिवार को बांदा-इलाहाबाद मार्ग में अतर्रा-बदौसा के बीच चेकिंग अभियान चलाया। इलाहाबाद को जाने व आने वाली सात बसें चेक की। दो चालकों को वर्दी में न होने पर कड़ी चेतावनी जारी की। बस में कोई बिना टिकट यात्री नहीं मिला। कंडेक्टरों को हिदायत दी गई कि बस में कोई भी बिना टिकट यात्री मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, बांदा बस स्टैंड में बांदा से कानपुर जा रही बस की आपातकालीन खिड़की सिटकनी खराब होने व उसे रस्सी से बांधने पर नाराजगी जाहिर की। बस की आपात खिड़की को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें