फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश में कच्चे मकान ढहे, गृहस्थी दबी

Tue, 29 Sep 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लगातार हुई बारिश से पैलानी, जसपुरा और तिंदवारी क्षेत्र में कच्चे मकान ढह गए। कई परिवारों की गृहस्थी का सामान और खाद्यान्न मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवासीय मदद की मांग की है। पैलानी थानाक्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव में राधे यादव का कच्चा मकान सोमवार रात करीब 12 बजे गिर गया। हादसे के समय राधे, पत्नी शीलता और बच्चे पलक, दिव्यांशी व शोभित घर में सो रहे थे।
दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार बाहर निकल आया। मलबे में कुछ मवेशी दब गए, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। गृहस्थी का सामान और खाद्यान्न भी दबकर नष्ट हो गया। राधे ने बताया कि उसे अब तक सरकारी आवास नहीं मिला है। एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने लेखपाल से जांच कराकर नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

-
जसपुरा में 10 से 12 मकान गिरे
जसपुरा ग्राम पंचायत में बारिश के दौरान करीब 10 से 12 कच्चे मकान ढह गए। प्रभावित परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व विभाग की टीम क्षति का सही सर्वे नहीं कर रही है।
संतोष अवस्थी समेत अन्य पीड़ितों ने डीएम से सर्वे कराकर मुआवजा और आवासीय सहायता दिलाने की मांग की है। तिंदवारी थानाक्षेत्र के गोखरही गांव में मंगलवार रात सीलन के चलते दिनेश तिवारी का कच्चा मकान ढह गया। घर-गृहस्थी का सामान और अनाज मलबे में दब गया। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें