फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: व्यापारी के बेटे कुशाग्र ने हासिल की 99.95 परसेंटाइल

विज्ञापन
व्यापारी पिता व मां के साथ खड़ा मेधावी छात्र कुशाग्र गुप्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। जेईई मेंस में जिले के तीन होनहारों ने अपनी मेधा दिखाई। गल्ला व्यापारी के बेटे कुशाग्र ने 99.95 परसेंटाइल हासिल की है। ईशान वाजपेयी ने 96.42 और अनुष्का मौर्या ने 98.87 परसेंटाइल पाकर जिले का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

शहर के छाबी तालाब मोहल्ला निवासी गल्ला व्यापारी व गल्ला व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता के बेटे कुशाग्र ने जेईई मेन में 99.95 परसेंटाइल हासिल किया। गृहणी मां कंचन गुप्ता ने बेटे का हौसला बढ़ाया तो उसने उनका गौरव बढ़ा दिया। बताया कि कुशाग्र ने हाईस्कूल तक की पढ़ाई विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में की। इसके बाद लखनऊ के सेंट मांटेसरी स्कूल में दाखिला लिया। यहां से इंटर की पढ़ाई कर रहा है। कुशाग्र ने कोचिंग का भी सहारा लिया। बेटे की इस सफलता से परिवार में खुशियों का माहौल है। कुशाग्र की दो बड़ी बहनें भी मेधावी रहीं। बड़ी बहन सुप्रिया ने रुढ़की से आईआईटी किया। वहीं, छोटी बहन सिंगनी एमएनआर कॉलेज प्रयागराज की इंजीनियरिंग छात्रा है।
उधर, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल की छात्रा अनुष्का मौर्या ने जेईई मेन में 98.87 परसेंटाइल हासिल किया। जबकि, ईशान वाजपेयी ने 96.42 परसेंटाइल हासिल किया। दोनों बच्चों की सफलता पर स्कूल व घरों में खुशी का माहौल है। अनुष्का ने 2023 की हाईस्कूल परीक्षा में 96.28 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।वहीं ईशान ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर हाईस्कूल में मंडल टॉप किया था। अनुष्का के पिता घनश्याम मौर्य कोआपरेटिव बैंक अतर्रा में शाखा प्रबंधक हैं। मां पूनम गृहणी हैं। मेधावी ईशान वाजपेयी के पिता प्रवेश वाजपेयी खंड शिक्षा अधिकारी हैं व मां वंदना वाजपेयी सरकारी शिक्षिका हैं। विद्यालय के निदेशक नवल किशोर चौधरी ने होनहार बच्चों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें