फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी के हमले से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। बहन से छींटाकशी करने पर मनचले के घर में हमला बोलकर उसके पिता को मौत के घाट उतार दिया। देर शाम पुलिस गांव को रवाना हुई। थानाध्यक्ष जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव की किशोरी बृहस्पतिवार की दोपहर साइकिल से बस स्टैंड गई थी। परिजनों का आरोप है कि रास्ते में गांव के बाइक सवार तीन युवकों ने छींटाकशी की। किशोरी ने घर आकर जानकारी दी। इस पर उसके भाई ने आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ शाम को छेड़खानी करने वाले के घर पर धावा बोल दिया। जो मिला उसकी धुनाई की। छेड़खानी में शामिल पंकज के पिता सूरजदीन (45) को पीटकर मरणासन्न कर दिया। पंकज के दोस्त धुनकू सिंह की भी पिटाई की और बिसंडा पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, कुछ देर बाद सूरजदीन की घर में मौत हो गई। मृतक के पुत्र सोनू ने बताया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी। यूपी-112 और थाना पुलिस भी पहुंच गई। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि वह घटनास्थल पर जानकारी जुटा रहे हैं। फौरी तौर पर घटना की वजह छेड़खानी बताई जा रही है। एसओ ने कहा कि मृतक लंबे समय से टीबी का मरीज था। परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें