फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार किशोर की मौत

Sat, 11 Mar 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के व्यस्त इलाके में ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गई। स्कूटी पर पीछे बैठा उसका साथी भी गिरकर मामूली रूप से जख्मी हो गया। बवाल टालने के लिए पुलिस ने आनन-फानन में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दूसरी घटना में बारातियों से भरी बोलेरो पलट गई। उस पर सवार चार महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


शनिवार की शाम शहर के आवास विकास कालोनी निवासी सतीश मिश्रा का 15 वर्षीय पुत्र हर्षित अपने दोस्तों से मिलने इंदिरा नगर गया था। लौटते समय उसके साथ स्कूटी पर रितिक साहू (15) पुत्र सीताराम साहू (मर्दननाका) भी था। चिल्ला रोड स्थित 132 सब स्टेशन के पास सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने पर ट्रक के पहिए के नीचे दबकर हर्षित की मौत हो गई। रितिक को मामूली चोटें आईं। ट्रक चालक घटना स्थल पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच वहां जमा हो गई भारी भीड़ को पुलिस ने खदेड़ दिया। मृतक सेंट जार्ज स्कूल में 7वीं कक्षा का छात्र था।

उधर, दूसरी घटना में शनिवार सुबह बारातियों को लेकर अतर्रा जा रही बोलेरो नेशनल हाईवे पर नगनेधी गांव के नजदीक पलट गई। उस पर सवार कुसुमा देवी (35) कर्वी, उसका ससुर शिव कुमार (72) व ननद अनीता (41), देवरानी मोहनी भारती (31), सुनीता (44) घायल हो गए। यह सब अतर्रा के रहने वाले हैं। सूचना पर पहुंची डायल-100 वाहन ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में कुसुमा को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें