फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: केन नहर में दोस्तों संग नहा रहे किशोर की तेज बहाव में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी । केन नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर बह गया। करीब चार घंटे बाद मिले किशोर को परिजन लेकर सीएचसी पहुंचे। डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गोरेपुरवा गांव निवासी धीरज (16) पुत्र रामकिशोर, भाई पंकज (10) दोस्त राजेंद्र (17), दीपू (15) के साथ सोमवार दोपहर एक बजे केन नहर की मेन ब्रांच में नहा रहा था। अचानक धीरज तेज बहाव में आ गया और बहने लगा। भाई व दोस्त धीरज को बहता देख उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। किसी तरह यह लोग केन नहर से निकल कर गांव में पहुंच गए। घटना की सूचना पर तहसीलदार लखन राजपूत, नायब तहसीलदार हेमन्त पटेल, कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह गौर मौके पर पहुंचे। केन नहर को ऊपर से पानी कम कराकर स्थानीय तैराकों की मदद से किशोर की खोजबीन शुरू करा दी। कड़ी मशक्कत के बाद तैराकों ने चार घंटे बाद किशोर को खोज निकाला। किशोर को केन नहर से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टर स्वाति मिश्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें