बांदा। शहर स्थित आईटीआई कॉलेज कैंपस में सोमवार को रोजगार मिले का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के 40 बेरोजगार युवाओं ने भागीदारी की। जिसमें युवा शक्ति फाउंडेशन के प्रतिनिधि अखिलेश यादव व सूरज सिंह ने फरीदाबाद की प्रणव विकास प्रा.लि., संडेन विकास प्रा.लि और मानेसर के संधार ग्रुप ऑफ कंपनीज के लिए आईटीआई कैंपस में आए 40 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। जिसमें 20 बेरोजगारों का चयन हुआ। मेला प्रभारी रामबाबू पाल ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल फरीदाबाद गुड़गांव और मानेसर है। सभी को वेतन भत्ते आदि के बारे में जानकारी दी गई है।