बांदा। किशोर ने किराये के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी मोहल्ला निवासी विजय गुप्ता उर्फ मोनू (16) ने घर में सोमवार को दोपहर बाद फंदा लगा लिया। घटना के समय उसके माता-पिता हलवाई गिरी का काम करने बाहर गए थे।
इस बीच बड़ा भाई अजय घर लौटा तो उसने मोनू को फंदे से लटका देखा। उसने माेनू को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बड़े भाई ने बताया कि पिता सुरेश गुप्ता व मां ऊषा गुप्ता हलवाई गिरी का काम करते हैं। मोनू ने हाईस्कूल तक पढ़ाई की थी। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि जानकारी मिली है। घटना की जांच की जा रही है।