नरैनी। ब्लॉक में मनाए जा रहे 16 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अभियान के दूसरे दिन महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। युवतियाें ने पर्चे बांटकर महिला हिंसा का विरोध जताया।
वनागंना संस्था की वरिष्ठ संदर्भदाता समूह शबीना मुमताज ने बताया कि 16 दिनों की सक्रियता एक अंतरर्राष्ट्रीय समाज के नेतृत्व वाला अभियान है जो प्रत्येक साल 25 नवंबर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस से शुरू होता है। यह 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस पर समाप्त होगा। सोमवार को नरैनी ब्लॉक में महिला हिंसा के विरोध में रैली निकाली गई। इसमें 30 युवतियां शामिल हुईं।
लखनऊ सहयोग संस्था से आईं आराधना सिंह व रजनी ने युवतियों, महिलाओं एवं पुरूषों के साथ चर्चा की।महिला हिंसा को रोकने के लिए पुरुषों का महिला हिंसा के प्रति संवेदनशील होना भी ज़रूरी बताया। कार्यक्रम की मुख्य भूमिका समरीन और शिफा ने निभाई।
इस मौके पर संस्था कार्यकर्ता श्यामकली, राधेश्याम, रानी देवी, शिवशंकर व वालेंटियर कुलदीप शामिल रहे। तरंग कार्यक्रम लीडर रीमा, समरीन, सीरिन, रूबी, निशा, आरती, नीता, लक्ष्मी, वंदना, कुसुमा, सिलोचना, लीलावती मुबीना, नेहा ने रैली की अगुवाई की।