फोटो - 08 घटनास्थल की जांच करती फाॅरेंसिक टीम। स्रोत - पुलिस
- फोटो : टूंडला के गांव रसूलाबाद में बिजली आने पर पानी के लिए सबमर्सिबल पर लगी भीड़ संवाद
जसपुरा। थाना पुलिस ने युवक के अपहरण के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। इस दौरान उसने पुलिस बल पर अवैध असलहे से हमला किया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
थानाक्षेत्र के गौरीकला गांव निवासी शिवशंकर पाल के पुत्र का दो सितंबर को अपहरण हुआ था। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को पकड़ लिया था। वहीं मुख्य आरोपी थानांतर्गत गांव बाहुंडरी निवासी भानू उर्फ भानूप्रताप फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
शनिवार शाम जानकारी मिलने पर पुलिस ने झंझरी रोड पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरु कर दी। वहीं जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए भर्ती कराया। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध असलहा, कारतूस व नकदी बरामद की। उस पर अपहरण, लूट, डकैती सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।