फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत का पानी खेत योजना के लिए मेड़बंदी के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अटल भूजल योजना और भूजल प्रबंधन की बैठक में जल संरक्षण पर चर्चा हुई। डीएम आनंद कुमार सिंह ने भूगर्भ जल विभाग को योजना में चयनित ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के लिए जागरुकता अभियान चलाने और खेत का पानी खेत में योजना के लिए मेड़बंदी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम ने डिस्ट्रिक्ट इंप्लीमेंटेशन पार्टनर (डीआईपी) को ग्राम विकास अधिकारी, प्रधान व सदस्य के साथ समन्वय स्थापित कर योजना में शामिल कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैठक से अनुपस्थित डीआईपी पर नाराजगी जताई। उन्होंने एक्सईएन को इसी सप्ताह अनुपस्थित डीआईपी के साथ समीक्षा बैठक कर रिपोर्ट देने को कहा। कहा कि बारिश का मौसम शुरू होने से पहले कार्य पूरे कर लिए जाएं।
डीएम ने सभी डीआईपी और आईईसी एक्सपर्ट की साप्ताहिक बैठक एडीएम (नमामि गंगे) की अध्यक्षता में कराने के निर्देश दिए हैं। सभी अफसरों निर्देशित किया कि व्यक्तिगत रुचि लेकर अटल भूजल योजना (डीपीएमयू) के तहत जल संचयन संरचना से संबंधित आंकड़े एक सप्ताह के अंदर हार्ड या सॉफ्ट कापी भूगर्भ जल विभाग के एक्सईएन को उपलब्ध करा दें। बैठक में भूगर्भ जल विभाग एक्सईएन एमए जैदी सहित कई विभागों के अधिकारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें