फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानकाहे मसूदिया में तकरीर और नातें

Mon, 11 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
उर्स मसूदी में फातेहा पढ़ते अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। खानकाहे मसूदिया में गागर जुलूस के साथ तीन दिवसीय उर्स मसूदी सोमवार से शुरू हो गया। कालवनगंज स्थित मजार में चादर व गुलपोशी हुई। फातेहा के बाद लंगर हुआ। सैय्यद मेराज मसूदी (शहर काजी) के अवास में नातें गूंजी।
विज्ञापन


देर रात तक सजी महफिल में दूरदराज से आए सैकड़ों अकीदतमंदों ने कव्वालियों का लुत्फ लिया। रहबर रब्बानी ने पढ़ा- हकीकत से सजा कोई ख्वाब देखेंगे, लहद में रूए रिसालत मआब देखेंगे। खानकाहे मसूदिया में आफाक मसूदी, गौहर रब्बानी व सरवर रब्बानी ने तकरीर की।

आदिल मसूदी, जाहिद मियां, रहबर रब्बानी, मजहर फर्रूखाबादी, आबिद रायपुरी, कामिल मसूदी, हस्सान मसूदी, यासिर मसूदी आदि ने नात पढ़ी। सदारत कर रहे आफताब मसूदी ने विलादत पर तफसीली बयान किया। निजामत सैय्यद मीर रब्बानी जबलपुरी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें