हाकी प्रतियोगिता में शील्ड के साथ विजेता इलाहाबाद टीम।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। 20वीं अंतर्जनपदीय पुलिस इलाहाबाद जोन हाकी व हैंडबाल प्रतियोगिता में इलाहाबाद टीम चैंपियन बनी। समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को जिलाधिकारी योगेश कुमार और एसपी आरपी पांडेय ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
हैंडबाल प्रतियोगिता का पहला मैच मेजबान बांदा और कौशांबी के बीच हुआ। कौशांबी ने बांदा को 1-0 से पराजित किया। हॉकी में इलाहाबाद ने कौंशांबी को 5-0 से शिकस्त दी। हैंडबाल के फाइनल मैच में इलाहाबाद ने कौशांबी को 5-0 और हाकी में बांदा को 7-2 के अंतर से हराया।
दोनों प्रतियोगिता की विजेता इलाहाबाद टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल, क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह (नगर), प्रभात सिंह (सदर), राकेश कुमार (नरैनी) और प्रतिसार निरीक्षक लालचंद्र चौधरी मौजूद रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह, वीरेंद्र सिंह चंदेल, शाहिद अली, रमेशचंद्र, मयंक श्रीवास्तव, दिनेश प्रसाद, विश्राम सिंह निर्णायक रहे।