फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में कस्तूरबा विद्यालय विजेता

विज्ञापन
क्षेत्रीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता बा विद्यालय की खिलाड़ी। - फोटो : स्रोत विभाग
विज्ञापन
बांदा। युवा कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सब जूनियर वर्ग बालिका में जिला स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता हुई। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बड़ोखर खुर्द की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। इसमें सभी ब्लाकों से टीमों ने प्रतिभाग किया।
वाॅलीबाॅल, कबड्डी, खो-खो सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। सब जूनियर बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय महोखर की टीम विजेता रही। विजेता टीमों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें