दंगल में जोर आजमाइश करतीं महिला पहलवान।
- फोटो : संवाद
तिंदवारी। ग्राम पंचायत सिंघौली में दंगल आयोजित की गई। अयोध्या के लक्ष्मण दास ने राजस्थान के शैतान सिंह को पटकनी दी। नेपाल के अरुण थापा ने राजस्थान के समी को हराया। कानपुर की महिला पहलवान नीलू ने मरका की जागृति को चित कर दिया।
अलीगढ़ के आदिल ने राजस्थान के भीम सिंह को और हाथरस के वीरू ने गोधनी के छोट्टन को पराजित किया। महोबा के राजू ने गोरखपुर के सतीश को चारों खाने चित कर दिया। अयोध्या के बाबा ने राजस्थान के जीवन को पटकनी दी।
इस दौरान कानपुर के नीलू और इलाहाबाद के पहलवान संतोष की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। ग्राम प्रधान अरुण कुमार शुक्ला कल्लू ने पहलवानों का सम्मान किया।