-काली देवी मंदिर में पूजन के दौरान पार किया था लॉकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के काली देवी मंदिर बेंदा में महिला का लॉकेट चोरी करने वाली कानपुर की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से लॉकेट बरामद किया गया है।
तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि बेंदा गांव स्थित काली देवी मंदिर में पूजा करने आई महिला का लॉकेट चोरी हो गया। महिला ने इसकी शिकायत मिशन शक्ति टीम से की। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी रामदेवी को बेंदा खदान वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया है।
उसके कब्जे से चोरी गया लॉकेट बरामद किया गया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर उसके साथियों के बारे में जानकारी कर रही है। उसके कब्जे से चोरी किया गया लॉकेट बरामद किया गया है । पूछताछ में ज्ञात हुआ कि महिला कानपुर की रहने वाली है तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं से चोरी व टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देती है ।