फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्राथमिक में कमलेश व जूनियर में सेजल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर स्थित पोद्दार इंटर कॉलेज में जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मानिकपुर ब्लाक के खिलाडिय़ों ने बाजी मारी। दूसरे नंबर पर रामनगर ब्लाक के खिलाड़ी रहे। सदर ब्लाक को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। प्राथमिक में कमलेश व जूनियर में सेजल चैंपियन रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मानिकपुर ब्लाक 152 अंकों के साथ प्रथम, रामनगर ब्लाक द्वितीय व तृतीय सदर ब्लाक रहा। प्राथमिक आल ओवर चैपिंयनशिप में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय देवल कमलेश कुमार, जूनियर स्तर पर बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐंचवारा मानिकपुर की सेजल रहीं।
हॉकी बालक वर्ग में छेछरिया खुर्द विजेता व उप विजेता गढ़चपा की टीम रही। बालिका वर्ग में विजेता मानिकपुर और उप विजेता पहाड़ी रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सदर ब्लाक व व उप विजेता मानिकपुर ब्लाक के खिलाड़ी रहे। खो-खो में विजेता पहाड़ी व उप विजेता मानिकपुर रहा।
विज्ञापन


विजेता खिलाड़ियों को वित्त एवं लेखाधिकारी पंचानन वर्मा व खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर मिथलेश कुमार ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी राजेश गुप्ता, व्यायम शिक्षक श्याम सुंदर यादव, रामनारायण साहू, श्रीकेशन, संतोष मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें