फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल मेले में भाजपाइयों का जमावड़ा

Fri, 18 Nov 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कमल मेल के उद्घाटन पर मंच पर खड़े भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भव्य पंडाल में भाजपा का तीन दिवसीय कमल मेला शुरू हो गया। इसमें मनोरंजन के तमाम इंतजाम किए गए हैं। ये सब मुफ्त हैं। भाजपा नेताओं ने धूमधाम के साथ उद्घाटन किया। आम आदमी से ज्यादा भाजपा नेता और कार्यकर्ता मेले में दिखे।
विज्ञापन


जीआईसी ग्राउंड में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक और जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने मेले का उद्घाटन किया। मेला पंडाल में मेहंदी, बोतल फोड़, भाग्य पहिया, रिंग टास, निशानेबाजी व कठपुतली आदि के खेल देखे। चाट, मूंगफली और मोदी की चाय के स्टाल सजाए गए हैं। विकास की लहर, बदल रहा है देश, अब यूपी भी बदलेगा इत्यादि नारे लिखे गए हैं। चुनावी गीत बजाए जा रहे हैं।

भारत सरकार की जनधन योजना, प्रधानमंत्री किसान फसल योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना आदि का प्रचार किया जा रहा है। जगराम सिंह चौहान, प्रभाकर अवस्थी, संतोष गुप्ता, विनोद जैन, प्रभा गुप्ता, प्रेम नारायण द्विवेदी, राजनारायण द्विवेदी, रामकरन सिंह बच्चन, विजय विक्रम सिंह, विवेकानंद गुप्त, राकेश मिश्र, आनंद स्वरूप द्विवेदी, रामहित कश्यप, बीडी प्रजापति, महेंद्र सिंह वर्मा, सुमन तिवारी, जागृति वर्मा, जौहरी प्रजापति, नागेश खरे, उत्तम सक्सेना, कल्लू राजपूत, अखिलेश दीक्षित, सत्यदेव अवस्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
रामगोपाल बताएं किसने कमाया लाखों करोड़
भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा है कि काले धन के खिलाफ की गई नोटबंदी योजना को विरोधी दल विफल करने में लगे हैं। परेशानी उनको हो रही है, जिनके पास हिसाब नहीं है। पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि नोटबंदी से लोगों को होनी वाली परेशानी हाईकमान तक पहुंचाएंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों की मदद करें। सपा सांसद प्रो. रामगोपाल के बारे में कहा कि पत्र में कहा था कि हजारों करोड़ रुपये कमाए गए हैं। अब वे फिर सपा में वापस आ गए हैं। उन्हें बताना चाहिए कि सत्ता के संरक्षण में किन लोगों ने हजारों करोड़ कमाए हैं? किसने प्रदेश को लूटा है?

श्री पाठक ने पार्टी कार्यालय से ‘उत्तर प्रदेश के मन की बात’ रथा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि यह रथ हर विधान सभा क्षेत्र में जाएगा। इसमें लोग प्रिंटेड कार्ड के माध्यम से अपने मन की बात बाक्स में डालकर प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें