फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंजर दुर्ग की होगी कायापलट

Mon, 21 Aug 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
पर्यटन विकास संबंधी बैठक में बोलते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा है कि कालिंजर दुर्ग की संस्कृति, सभ्यता और मूर्ति कला बेमिसाल है। इसको वैश्विक पहचान दिलाई जाएगी। साथ ही भूरागढ़ किला, बांबेश्वर मंदिर, नवाब टैंक और विंध्यवासिनी मंदिर को भी संवारा जाएगा। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि वे पूरा सहयोग करेंगे।  
विज्ञापन


सोमवार की शाम कलक्ट्रेट सभागार में पर्यटन विकास संबंधी बैठक में डीएम ने कहा कि पर्यटकों को प्रोत्साहित करने के लिए टूरिस्ट बस सेवा शुरू की जाएगी। कालिंजर दुर्ग के पास पुलिस चौकी खुलेगी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि खजुराहो आने वाले पर्यटकों को कालिंजर के प्रति आकर्षित करने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। कालिंजर के आसपास की सड़कें दुरुस्त करें। पानी, पार्किंग, प्रशासनिक कक्ष, सोलर रोड लाइट की व्यवस्था हो।

कहा कि नीलकंठेश्वर मंदिर होने से दुर्ग आस्था का भी प्रतीक है। यहां रोपवे और लाइट व साउंड की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। दुर्ग के पास बस स्टैंड बनाकर म्यूजियम विकसित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि जल्द ही कालिंजर महोत्सव शुरू होगा।
विज्ञापन


सांसद ने डीएम के इन प्रयासों को सराहा और सहयोग का भरोसा दिलाया। सीडीओ आरके सिंह, एडीएम गंगाराम गुप्ता, अपर एसपी अजय प्रताप, मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार, परियोजना निदेशक आरपी मिश्रा, व्यापार मंडल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुक्तिधाम प्रबंधक संतोष गुप्त भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें