फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कालिंजर महोत्सव में विभिन्न विभागों के सम्मेलन होंगे, 15 से 17 तक आयोजन

Wed, 11 Feb 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक कालिंजर दुर्ग में आयोजित होने जा रहे कालिंजर महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के दौरान 15 से 17 फरवरी तक अलग-अलग विषयों पर सम्मेलन आयोजित करने का कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किसान सम्मेलन एवं प्रधान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। किसान सम्मेलन की जिम्मेदारी जिला कृषि अधिकारी को दी गई है, जबकि प्रधान सम्मेलन का संचालन जिला पंचायत राज अधिकारी करेंगे। इसी क्रम में 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आशा एवं एएनएम सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसकी देखरेख मुख्य चिकित्साधिकारी करेंगे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री सम्मेलन का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कराया जाएगा तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर सम्मेलन जिला प्रोबेशन अधिकारी की देखरेख में संपन्न होगा। महोत्सव के अंतिम दिन 17 फरवरी को स्वयं सहायता समूह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसका संचालन उपायुक्त स्वतः रोजगार करेंगे। वहीं मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को सौंपी गई है।
प्रशासन का उद्देश्य इन कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा महिलाओं, किसानों एवं ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। कालिंजर महोत्सव में आयोजित होने वाले इन सम्मेलनों से जनजागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें